scriptCharges framed: Trump conspired to overturn election results | आरोप तयः डोनाल्ड ट्रंप ने रची चुनाव परिणामों को पलटने की साजिश | Patrika News

आरोप तयः डोनाल्ड ट्रंप ने रची चुनाव परिणामों को पलटने की साजिश

locationजयपुरPublished: Aug 03, 2023 07:09:56 am

Submitted by:

Swatantra Jain

अमरीका के जस्टिस विभाग के विशेष प्रोसिक्यूटर जैक स्मिथ ने अपनी जांच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में ट्रंप पर चार आरोप तय किए गए हैं। बीते चार महीने में यह तीसरी बार है जब ट्रंप पर आपराधिक आरोप तय किए गए हैं।

donald_trump_makes_big_claim.jpg
,,
अमरीका के जस्टिस विभाग के विशेष प्रोसिक्यूटर जैक स्मिथ ने अपनी जांच में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अब 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में ट्रंप पर चार आरोप तय किए गए हैं। बीते चार महीने में यह तीसरी बार है जब ट्रंप पर आपराधिक आरोप तय किए गए हैं। इसके पूर्व अमरीका के किसी पूर्व राष्ट्रपति पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया है। मंगलवार को वॉशिंगटन डीसी में दायर 45 पन्नों के अभियोग पत्र में कहा गया है कि ट्रम्प को पता था कि उनके चुनाव जीतने के दावे गलत हैं फिर भी उन्होंने उन्हें दोहराकर व्यापक रूप से प्रसारित किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.