scriptचीन में भूस्खलन, मलबे में 100 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका | China Landslide- More than 100 People Buried in Landslide | Patrika News

चीन में भूस्खलन, मलबे में 100 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Published: Jun 24, 2017 10:59:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

चीन में शनिवार को हुए एक भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के दफन होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चीन में शनिवार को हुए एक भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के दफन होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन सिचुआन में हुआ, जहां करीब 40 घर ढह गए और इन घरों के लोग जिंदा दफन हो गए। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लापता लोगों को खोजने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुबह लगभग 6 बजे हुए भूस्खलन में अबा के तिब्बती और कियांग इलाके में पर्वत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिसका मलबा शिनमो गांव के घरों पर गिर गया। इससे एक नदी का दो किलोमीटर हिस्सा भी बाधित हुआ है। 
चीन में भारी बारिश के दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना रहता है। भूस्खलन से लोगों की मौतों की खबरें पहले भी आती रही हैं। इसी साल जनवरी में हुबेर्इ प्रांत में भूस्खलन से 12 लोगों की मौत हो गर्इ थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो