scriptपाक के कब्जे वाले कश्मीर को चीन ने माना ‘पीओके’, कश्मीर मसले पर नहीं लेगा पाक और भारत का पक्ष | China not keen on taking sides on Kashmir | Patrika News

पाक के कब्जे वाले कश्मीर को चीन ने माना ‘पीओके’, कश्मीर मसले पर नहीं लेगा पाक और भारत का पक्ष

Published: Aug 17, 2016 09:10:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

चीनी मीडिया ने लेख में पहली बार पाक कब्जे वाले कश्मीर को पीओके कहा। अब तक चीन इसे पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर कहता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पाक को कड़ा संदेश देने के बाद चीन भी कश्मीर मसले पर नरम पड़ता नजर आ रहा है। चीनी मीडिया ने लेख में पहली बार पाक कब्जे वाले कश्मीर को पीओके कहा। अब तक चीन इसे पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर कहता था। चीनी मीडिया ने लिखा है कि चीन कश्मीर मसले पर पाकिस्तान और भारत में से किसी का पक्ष नहीं लेगा। यह लेख ग्लोबल टाइम्स में छपा है जो पीपल्स डेली प्रकाशन समूह का हिस्सा है। इसे सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना नियंत्रित करती है। पीओके के जरिए 46 अरब डॉलर की लागत से बन रहे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर भारत के विरोध के बावजूद चीन के पीछे हटने की संभावना नहीं है। 




 

36 हजार परिवारों को फायदा

इसका लाभ उन 36 हजार परिवारों को होगा, जो 1947, 1965 और 1971 में पीओके से जम्मू-कश्मीर में रह रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो