नई दिल्लीPublished: Sep 15, 2023 03:44:52 pm
Tanay Mishra
China Sanctions Two US Defense Companies: चीन ने हाल ही में दो अमेरिकी डिफेंस कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
चीन (China) और ताइवान (Taiwan) के बीच पिछले कई सालों से चल रही टेंशन जगजाहिर है और किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले एक साल में चीन के कई बार ताइवान की बॉर्डर के पास सैन्याभ्यास करने और ताइवान पर हमला करने की संभावना के चलते दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है। चीन और ताइवान के बीच चल रहे इस विवाद में अमेरिका (United States Of America) ने शुरू से ही ताइवान का समर्थन किया है। चीन ने इसका विरोध भी किया है, पर इसके बावजूद अमेरिका ने ताइवान का समर्थन करना नहीं छोड़ा। हाल ही में इसी वजह से चीन ने अमेरिका की दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।