scriptकेन्या में संघर्ष, 60 कबायली मारे गए | Conflict in Kenya, 60 tribesmen killed | Patrika News

केन्या में संघर्ष, 60 कबायली मारे गए

Published: May 06, 2015 01:19:00 am

Submitted by:

केन्या के उत्तरी इलाके में पशु और चरागाहों को लेकर उपजे विवाद पर टुर्काना जनजाति समुदाय ने दूसरी जनजातियों पर हमला कर दिया। पुलिस और केन्याई रेड क्रॉस के मुताबिक इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई।

केन्या के उत्तरी इलाके में पशु और चरागाहों को लेकर उपजे विवाद पर टुर्काना जनजाति समुदाय ने दूसरी जनजातियों पर हमला कर दिया। पुलिस और केन्याई रेड क्रॉस के मुताबिक इस हमले में 60 लोगों की मौत हो गई।

रिफ्ट वैली के क्षेत्रीय आयुक्त उस्मान वार्फा ने पुष्टि की है कि पूर्व टुर्काना की पोकोट सीमा के पास 46 लोगों की सोमवार को मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग रविवार को संबुरू में एक हमले में मारे गए थे।

हमले के बाद केन्या की सेना ने अपराधियों को पकडऩे के उद्देश्य से इलाके में सैनिक भेज दिए हैं। इस हमले के दौरान अनगिनत जानवर चोरी कर लिए गए।

उस्मान ने बताया कि हमला दूरदराज के इलाके में हुआ जहां पर पहुंचना दुर्गम है। हमलावर दक्षिणी टुर्काना की ओर भाग गए हैं।

सोमवार का हमला पोकोट आदिवासियों द्वारा दक्षिणी बैकिंगो के एक अन्य गांव में छापेमारी का बदला भी हो सकता है। यहां से 100 बकरियां चोरी हो गई थीं।

पोकोट और टुर्काना जनजातियों में पशुओं के चारागाह को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो