scriptCorona's 'heavily contagious' variants surfaced in China, lockdown | चीन में सामने आया कोरोना का 'भारी संक्रामक' वेरिएंट, WHO ने भी दी चेतावनी, शंघाई के कई इलाकों में लॉकडाउन | Patrika News

चीन में सामने आया कोरोना का 'भारी संक्रामक' वेरिएंट, WHO ने भी दी चेतावनी, शंघाई के कई इलाकों में लॉकडाउन

locationजयपुरPublished: Oct 12, 2022 10:53:20 am

Submitted by:

Swatantra Jain

चीन में शंघाई और शेनझेन सहित अन्य बड़े चीनी शहरों ने संक्रमण बढ़ने के साथ ही COVID-19 के लिए टेस्ट की संख्या तेज कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानीय अधिकारियों ने जल्दबाजी में स्कूलों, मनोरंजन स्थलों और पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया है। साथ ही, चीन ने एक बार फिर कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चीन में नए ओमीक्रोन सब-वेरिएंट बीएफ.7 और बीए.5.1.7 का पता लगाया है, जो अत्यधिक संक्रामक हैं।

china_lockdown_again-first_time_a_heavy_infectious_covid_variants_found.jpg
हाईलाइट्स

चीन में 10 अक्टूबर को सामने आए 2,089 नए स्थानीय कोरोना केस
शंघाई में 2 करोड़ 50 लाख लोगों का किया गया कोरोना टेस्ट
किसी भी बड़े पैमाने पर केस सामने आने पर चीन में दी जाती है चेतावनी
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.