scriptDictatorship knocked Italy? Georgia Meloni to be first female PM | इटली में फिर तानाशाही की दस्तक? मुसोलिनी की तारीफ करने वाली जॉर्जिया मेलोनी होंगी पहली महिला प्रधानमंत्री | Patrika News

इटली में फिर तानाशाही की दस्तक? मुसोलिनी की तारीफ करने वाली जॉर्जिया मेलोनी होंगी पहली महिला प्रधानमंत्री

locationजयपुरPublished: Sep 26, 2022 04:53:00 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

इटली को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने वाली है। सोमवार को आम चुनाव के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। वहीं मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने जिताऊ बढ़त हासिल कर ली है। मेलोनी इटली की तानाशाह रहे मुसोलिनी की प्रशंसक हैं।

giorgia-meloni-reuters.jpg
इटली में 'ब्रदर्स ऑफ इटली' की नेता जियोर्जिया मेलोनी ने आम चुनाव में जीत का दावा किया है। इटली को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही है। तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी के बाद एक बार फिर इटली में धुर-दक्षिणपंथी सरकार बनने जा रही है। जियोर्जिया मेलोनी मुसोलिनी की प्रशंसक हैं और कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी तारीफ कर चुकी हैं। रुझानों में अच्छी बढ़त के बाद मेलोनी ने कहा 'यह रात हमारे लिए गर्व और पाप से मुक्ति की रात है।'
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.