
Disabled British journalist dragged on Fight floor to go to toilet
Viral: उड़ान के दौरान फ्लाइट में एक पत्रकार को बेहद अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वो दिव्यांग (Specially Abled) था। दरअसल विमान में सवार ये पत्रकार टॉयलेट जाना चाहता था, लेकिन विमान में किसी ने उसकी मदद नहीं की, ना ही फ्लाइट के स्टाफ, अटेंडेंट ने व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराई। जिससे थक-हार कर दिव्यांग पत्रकार को फ्लाइट के फर्श पर घिसटते हुए बाथरूम तक जाना पड़ा। लेकिन असंवेदनशीलता की हद तो देखिए, फ्लाइट में मौजूद किसी भी शख्स ने इस पत्रकार को बाथरूम तक पहुंचाने में मदद नहीं की। वो फर्श पर रेंगकर बाथरूम पहुंच गए लेकिन किसी ने भी उन्हें अपना सहारा देने की कोशिश नहीं की।
ब्रिटेन के नामी-गिरामी मीडिया हाउस के पत्रकार फ्रैंक गार्डनर ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनके पैर विमान के फर्श पर दिखाई दे रहे थे, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह विमान सोमवार को LOT पॉलिश एयरलाइंस की संचालित लंदन वापस जाने वाली उड़ान पर था। उन्हें टॉयलेट जाना था, इसलिए वो फर्श पर रेंग कर गए। क्योंकि उन्हें बताया गया कि फ्लाइट में कोई ऑन-बोर्ड व्हीलचेयर नहीं है। ये इस एयरलाइन की पॉलिसी है।
अपनी पोस्ट में फ्रैंक ने लिखा कि अगर आप दिव्यांग हैं और आप चल नहीं सकते तो यह भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केबिन क्रू मददगार था और उन्होंने एयरलाइन्स को दोषी ठहराया और कहा कि जब तक वे अपनी नीति नहीं बदलते तब तक वे एयरलाइन्स के साथ फिर से उड़ान नहीं भरेंगे। पोस्ट में कहा गया है कि यूरोपीय संघ से बाहर स्थित इस एयरलाइन्स को विकलांग यात्रियों के अधिकारों की पूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत होती है। यूरोपा के मुताबिक इनमें विकलांग व्यक्तियों के पास हवाई यात्रा में निःशुल्क सहायता पाने का अधिकार जैसे कई राइट्स शामिल हैं।
बता दें कि फ्रैंक गार्डनर ने अपने करियर में मुख्य रूप से अफगानिस्तान से सोमालिया तक के खतरनाक युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग करते हुए पश्चिम एशिया को कवर किया है। 2004 में सऊदी अरब में रिपोर्टिंग के दौरान उन्हें करीब से 6 बार गोली मारी गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका पैर खराब हो गया था, तब से वो व्हीलचेयर पर हैं।
वह PwD समुदाय की एक प्रमुख आवाज़ हैं और उन्हें 2017 में ब्रिटेन के 100 सबसे प्रभावशाली दिव्यांग लोगों में से एक चुना गया था। उन्होंने 2008 में पत्रकारिता के लिए UAE के जायद पदक भी प्राप्त किया और 2017 में यूरोपीय विविधता पुरस्कारों से उन्हें साल के पत्रकार के तौर पर सम्मानित किया गया।
Updated on:
03 Oct 2024 03:32 pm
Published on:
03 Oct 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
