scriptचेहरे पर मुस्कान आैर हाथ में तलवार, सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रम्प ने किया सोर्ड डांस | Donald Trump swings to saudi sword dance, smile on face | Patrika News

चेहरे पर मुस्कान आैर हाथ में तलवार, सऊदी अरब में डोनाल्ड ट्रम्प ने किया सोर्ड डांस

locationचंदौलीPublished: May 21, 2017 05:45:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ सऊदी अरब का परंपरागत सोर्ड डांस किया।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने बयानों आैर फैसलों से लगातार सुर्खियाें में हैं। ट्रम्प ने अपने पहले विदेश दौरे के लिए सऊदी अरब को चुना। एेसे में सभी को लग रहा था कि ट्रम्प अपने पहले दौरे पर क्या कहेंगे आैर क्या करेंगे? हालांकि उनका ये दौरा करीब 110 बिलियन डाॅलर की डील के साथ जिस चीज के लिए याद रखा जाएगा वो है तलवार (सोर्ड) डांस। 
डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ सऊदी अरब का परंपरागत सोर्ड डांस किया। इस दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी आैर सऊदी अरब के अमीर शामिल थे। डांस के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प हाथ में तलवार लिए मुस्कुराते नजर आए। 
सऊदी अरब-अमरीका केे साथ सबसे बड़ा हथियार समझौता

सऊदी अरब में खास है सोर्ड डांस

सऊदी अरब में सोर्ड डांस खास मौकों पर किया जाता है। खासतौर पर शादी आैर एेसे ही दूसरे मौकों पर सभी लोगों मिलकर ये डांस करते हैं। इसे अर्दा के नाम से जाना जाता है, जो वहां पर काफी लोकप्रिय है। 
पड़ोसियों से लगातार खराब हो रहे हैं पाकिस्तान के रिश्ते, अब र्इरान ने सीमा पर बरसाए मोर्टार

ये हस्तियां भी कर चुकी हैं सोर्ड डांस

सोर्ड डांस करने वालों में डोनाल्ड ट्रम्प पहली शख्सियत नहीं है। उनसे पहले ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स 2014 में आैर अमरीकी राष्ट्रपति जाॅर्ज डब्ल्यू बुश ये डांस कर चुके हैं। 
हसन रूहानी लगातार दूसरी बार बने ईरान के राष्ट्रपति, भारत के साथ रिश्तों को मिलेगी और मजबूती

हम आपको बता दें कि सऊदी अरब, अमरीका का एक अहम सहयोगी है। ट्रम्प के पहले विदेश दौरे पर सऊदी अरब आने से यह बात समझी जा सकती है। सऊदी किंग सलमान खुद उनकी अगवानी करने के लिए पहुंचे थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो