
भूकंप के मामलों में दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और इन देशों में जापान (Japan) का नाम भी एक है। आज, बुधवार, 30 अक्टूबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7। यह भूकंप सकाई (Sakai) से 2 किलोमीटर वेस्ट में आया भारतीय समयानुसार जापान में आज आए इस भूकंप का समय सुबह 11 बजकर 44 मिनट रहा। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही गहराई?
जापान में आज आए भूकंप की गहराई 74.8 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों में वृद्धि है चिंता की बात
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- ईरान ने दी धमकी, इज़रायल को भुगतना होगा हमले का परिणाम
Published on:
30 Oct 2024 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
