नई दिल्लीPublished: Sep 22, 2023 02:14:25 pm
Tanay Mishra
Earthquake In Peru: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। आज पेरू में भूकंप का मामला सामने आया है।
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में पिछले एक साल से भूकंपों की संख्या में इजाफा हुआ है और कई भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप पेरू (Peru) के सेंट्रल भाग में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भूकंप होनोरिया से 35 किलोमीटर ईस्ट में भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शुक्रवार, 22 सितंबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर आया। पेरू में आए इस भूकंप की यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी पुष्टि की।