scriptEarthquake of magnitude 5.5 strikes Iran | ईरान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता | Patrika News

ईरान में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.5 की तीव्रता

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2023 11:55:56 am

Submitted by:

Tanay Mishra

Earthquake In Iran: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। आज ईरान में भूकंप का मामला सामने आया है।

earthquake-.jpg
Earthquake in Iran

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में पिछले एक साल में बढ़ोत्तरी हो रही है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर भूकंप के एक से ज़्यादा मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं और इनमें कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप ईरान (Iran) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही। यह भूकंप साउथर्न ईरान के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) शहर से करीब 62 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, मंगलवार, 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी ईरान में आए इस भूकंप की पुष्टि की।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.