scriptभूकंप से थर्राया जापान, 5.6 तीव्रता के लगे ज़बरदस्त झटके, हिल गईं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स | Eastern Japan shaken by 5.6 magnitude quake, no tsunami warning | Patrika News

भूकंप से थर्राया जापान, 5.6 तीव्रता के लगे ज़बरदस्त झटके, हिल गईं मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स

locationआगराPublished: Mar 01, 2017 06:33:00 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में नामी शहर से 34 किलोमीटर की दूरी पर था। जापान के मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप के बाद अभी सुनामी का खतरा नहीं है।

जापान का उत्तरपूर्वी हिस्सा मंगलवार को भूकंप के झटकों से थर्रा गया। यहां 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यह हिस्सा फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट के पास है। 

जानकारी के मुताबिक़ टोक्यो की बहुमंजिला इमारतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में नामी शहर से 34 किलोमीटर की दूरी पर था। जापान के मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप के बाद अभी सुनामी का खतरा नहीं है।

अभी तक राहत की बात ये है कि इतने ज़बरदस्त भूकंप के झटकों के बाद भी आस-पास के क्षेत्र में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 
एहतियात के लिए कुछ स्थानीय ट्रेन सेवाओं को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो