scriptRepublic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, मोदी ने दिया था न्यौता | egypt-president-will-be-the-chief-guest-on-republic-day | Patrika News

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, मोदी ने दिया था न्यौता

locationनई दिल्लीPublished: Nov 27, 2022 02:41:11 pm

Submitted by:

Amit Purohit

Egypt President Chief Guest on Republic Day: विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के निमंत्रण पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी 26 जनवरी, 2023 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कोरोना की वजह से पिछले दो साल से आयोजन में विदेशी मेहमान शामिल नहीं हो पा रहे थे।

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे मिस्र के राष्ट्रपति, मोदी ने दिया था न्यौता

Abdel Fattah el-Sisi

भारत ने 2023 में गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति जनरल अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah el-Sisi) को आमंत्रित किया है। यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। सिसी ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

G20 में अतिथि देश मिस्र
विदेश मंत्रालय ने उल्लेख किया कि इस वर्ष, भारत और मिस्र राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। MEA ने विज्ञप्ति में कहा कि भारत ने 2022-2023 में भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया है। भारत 1 दिसंबर से आधिकारिक रूप से G20 की अध्यक्षता करेगा।
अफ्रीका में भारत का सबसे बड़ा बिजनेस साझीदार
मिस्र अफ्रीका में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है और विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत-मिस्र द्विपक्षीय समझौता 1978 से चल रहा है।
दो बार भारत आ चुके हैं सिसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बार काहिरा जाने की योजना बनाई थी – 2020 और 2021 में। लेकिन महामारी के कारण योजना को छोड़ना पड़ा, राष्ट्रपति सिसी भारत के लिए कोई अजनबी नहीं हैं, 2015 और 2016 में देश का दौरा कर चुके हैं।
जयशंकर ने दिया था मोदी का संदेश
अक्टूबर में, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने के लिए मिस्र का दौरा किया था। अपनी यात्रा के दौरान, जयशंकर ने मिस्र के समकक्ष सामेह शौकरी के साथ एक बैठक की और कहा कि दोनों ने यूक्रेन संघर्ष और भारत-प्रशांत पर चर्चा की और नई दिल्ली की अध्यक्षता में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में मिस्र को भी आमंत्रित किया।
Abdel Fattah el-Sisi and Narendra Modi
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो