टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) की ट्रांसजेंडर बेटी (Elon Musk Transgender Daughter) कोर्ट में पहुंच गई है। वह अपना नाम बदलना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में अर्जी दायर की है। बेटी ने कहा है कि वह अपने बायोलॉजिकल पिता से किसी भी तरह का कोई रिस्ता नहीं रखना चाहती हैं। साथ ही वह अपने पिता से अलग भी होना चाहती हैं। बेटी ने कोर्ट में दिए अर्जी में कहा है कि उन्हें नई जेंडर का पहचान, नया जन्म प्रमाण पत्र और बदला हुआ नाम मिले। यह अर्जी अप्रैल में सेंटा मोनिका में लॉस एंजिल्स काउंटी सुपिरियर कोर्ट में दायर की गई है।
एलन मस्क का बच्चे की मां से हो गया है तलाक
एलन मस्क के इस बच्चे की मां का नाम जस्टिन विल्सन है। एलन मस्क से वर्ष 2008 में उनका तलाक हो चुका है। इसके बाद मस्क और इस बच्चे के बीच कोई विवाद की खबरें भी सामने नहीं आई थीं। इस बच्चे का नाम जेवियर अलेक्जेंडर मस्क है। वह लड़का था और उसकी उम्र 18 साल हो चुकी है। व्यस्क होने के लिए कैलिफॉर्निया में यह उम्र तय की गई है। अब जेवियर ने लड़की के तौर पर अपना जेंडर चेंज कराया है। बता दें कि 50 वर्षीय एलन मस्क 7 बच्चों के पिता हैं। इनमें छह लड़के और एक लड़की है। एलन मस्क की अपनी पहली पत्नी कैनेडियाई लेखिका जस्टिन विल्सन से 5 लड़के हैं। वहीं गर्लफ्रेंड से एक बेटा और एक बेटी है।

एलन मस्क का नहीं आया है कोई बयान
इस मामले पर बिजनेसमैन एलन मस्क और उनकी बेटी का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि मई में बेटी के नाम और जेंडर चेंज कोर्ट में दायर किए जाने को लगभग एक महीने हो गया था। इसी वक्त में मस्क ने रिपब्लिक पार्टी के लिए अपना सपोर्ट जाहिर किया था। जिसके इलेक्शन रिप्रेजेंटेटिव अमरीका के राज्यों में ट्रांसजेंडर के अधिकारों को सीमित करने वाले कानून का सपोर्ट करते हैं।

सात बच्चों के पिता हैं मस्क बता दें, 50 वर्षीय उद्यमी के तीन अलग-अलग रिश्तों से सात बच्चे हैं। 18 वर्षीय जेवियर का ग्रिफिन नाम का एक जुड़वां भाई भी है। जुड़वा बच्चों के बाद, मस्क की पहली पत्नी जस्टिन ने 2006 में तीन बच्चों को जन्म दिया - काई, सैक्सन और डेमियन। जेवियर, जिसे अब औपचारिक रूप से विवियन के रूप में जाना जाता है, ने 18 अप्रैल, 2022 को अपने 18 वें जन्मदिन के एक दिन बाद अपना नाम बदलने के लिए अर्जी दी है। हालाँकि, इस सबका सारा विवरण केवल हाल ही में सामने आया है। न तो मस्क, जो दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं, या उनकी पूर्व पत्नी विल्सन या उनकी बेटी विवियन ने पहले अपने रिश्ते में दरार के बारे में कुछ भी कहा है।