scriptExplosion near Afghanistan's Foreign Ministry in Kabul kills 6, injures 12 | अफगानिस्तान : काबुल में विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, अब तक 6 की मौत, 12 जख्मी | Patrika News

अफगानिस्तान : काबुल में विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, अब तक 6 की मौत, 12 जख्मी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2023 05:37:31 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Bomb Blast in Kabul: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां विदेश मंत्रालय के पास जोरदार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

kabul_blast.jpg
Explosion near Afghanistan's Foreign Ministry in Kabul kills 6, injures 12

Bomb Blast in Kabul: अफगानिस्तान में बम धमाकों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज एक जोरदार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि 12 लोग जख्मी बताए जा रहे है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह आत्मघाती धमाका था। चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स को चेक पोस्ट की तरफ भागते हुए देखा गया था जिसके बाद ये धमाका हुआ। वहीं दूसरी ओर काबुल पुलिस ने अभी तक इस मामले में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि पहले दो लोगों की मौत की खबर सामने आई। फिर मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6 तक पहुंचा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.