script85 वर्षीय महिला गहने चोरी करने में है मास्टर | famous 85 year old jewel thief arrested again in georgia | Patrika News
विदेश

85 वर्षीय महिला गहने चोरी करने में है मास्टर

अक्सर दादी-नानी की उम्र पार कर चुकी महिलाओं से हम घर परिवार, संस्कार की बाते सुनते हैं। क्योंकि इस उम्र की महिलाएं अपने पोते-पोती, बेटे-बहु को जिंदगी जीने का सही सलीका सिखाती हैं।

कोंडागांवOct 30, 2015 / 10:58 am

अक्सर दादी-नानी की उम्र पार कर चुकी महिलाओं से हम घर परिवार, संस्कार की बाते सुनते हैं। क्योंकि इस उम्र की महिलाएं अपने पोते-पोती, बेटे-बहु को जिंदगी जीने का सही सलीका सिखाती हैं।

लेकिन जब इस उम्र में कोई महिला चोरी वाले काम करे तो सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। पर हाल ही में एक ऐसा मामला सामने अाया है जिसमें 85 वर्षीय महिला को जॉर्जिया में चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

डोरिस पेन नाम की इस महिला ने पिछले पांच दशकों में दुनिया के कई देशों में 20 से ज्‍यादा बार चोरियों को अंजाम दिया है और अब तक लगभग 2 मिलियन डॉलर के गहने चोरी कर चुकी हैं।

jewel theif

डोरिस ने अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में चोरियां कबूली हैं और अटलांटा में कान की बालियां चुराते वक्‍त इसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, डोरिस को चोरी करना अच्छा लगता है और यह उसका शौक है। डोरिस ने पहली चोरी बचपन में की थी। उसका बचपन ओहायो में बीता था।

अमेरिकी अखबार यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार डोरिस को चोरी की वजह से 20 से ज्‍यादा बार गिरफ्तार किया जा चुका है। अटलांटा पुलिस ने उसकी केस हिस्‍ट्री निकाली तो पता चला कि उत्‍तरी कैरोलाइना की एक दुकान से इस महिला ने 33000 डॉलर की अंगूठी चोरी की थी। चोरी के इस मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी।


कैसे करती थी चोरी
डोरिस एक वृद्ध अमीर महिला के रूप में ज्‍वेलरी शॉप में गहने निकालवाती थी तथा पसंद न आने का बहाना बनाती थी। काउंटर पर मौजूद शख्‍स उसके झांसे में आ जाते थे। वह एक के बाद एक कई गहनों का ढेर काउंटर पर लगवा लेती थी और आंख बचाते हुए कुछ गहनों पर हाथ साफ कर देती थी।

Home / world / 85 वर्षीय महिला गहने चोरी करने में है मास्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो