scriptFerry service between India and Sri Lanka starts again | भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सर्विस हुई फिर से शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं | Patrika News

भारत और श्रीलंका के बीच फेरी सर्विस हुई फिर से शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2023 01:36:27 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Ferry Service Between India And Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच नौका सेवा आज से फिर से शुरू हो गई है।

ferry_service_between_india_and_sri_lanka.jpg
Ferry service between India and Sri Lanka

भारत (India) और श्रीलंका (Sri Lanka) के संबंधों में मज़बूती का एक और अध्याय आज लिख दिया गया है। आज, शनिवार, 14 अक्टूबर से एक बार फिर दोनों देशों के बीच नौका सेवा (फेरी सर्विस) शुरू हो गई है। यह सेवा तमिलनाडु के नागपट्टिनम (Nagapattinam) से शुरू की गई और यह फेरी श्रीलंका के जाफना (Jafna) के कांकेसंथुराई (Kankesanturai) तक चलेगी। इस सेवा के तहत आज फेरी नागपट्टिनम से कांकेसंथुराई के लिए रवाना हुई। यह सेवा लोगों के लिए शुरू की गई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal ने हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) भी वर्चुअली रूप से शामिल हुए और शुभकामानएं दी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.