scriptकोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल | firing in denmark copenhagen shopping mall many people died | Patrika News

कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 04, 2022 07:53:42 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के मॉल में रविवार को हुए गोलीबारी में अब तक सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत नाजुक है। सभी को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक 22 साल के आरोपी एक डैनिश युवक को गिरफ्तार किया गया है।

firing in denmark copenhagen

firing in denmark copenhagen

डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में रविवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल होने की खबर है। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, एक 22 साल के आरोपी एक डैनिश युवक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस इस वारदात को आंतकी घटना से जोड़कर जांच कर रही है।पुलिस शॉपिंग मॉल सहित पूरे कोपेनहेगन में तैनाती बढ़ा दी है।

फायरिंग के बाद मची भगदड़
यह घटना फील्ड्स शॉपिंग मॉल में रविवार की रात हुई। छुट्टी का दिन होने की वजह से काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान अचानक फायरिंग और चीखने की आवाजें सुनाई दीं। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे। यह हमला इस साल की टूर डी फ्रांस साइकिलिंग प्रतियोगिता के कोपेनहेगन में शुरू होने के दो दिन बाद हुआ।

यह भी पढ़ें

तालिबान राज में हर दिन 1 या 2 अफगान महिलाएं कर रहीं आत्महत्या, पूर्व डिप्टी स्पीकर का दावा



हमलावर गिरफ्तार
कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित फिल्ड्स शॉपिंग मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र 22 साल है और डेनमार्क का नागरिक है। थॉमसन ने बताया कि हमले में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं।

आतंकी घटना की आशंका
सोरेन थॉमसन ने कहा कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि उस व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर यह काम किया।

ट्रेंडिंग वीडियो