जयपुरPublished: Aug 23, 2023 12:10:18 pm
Tanay Mishra
Chandrayaan-3 Mission Soft Landing: भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान-3 की आज चांद पर लैंडिंग होने वाली है। ऐसे में दुनियाभर से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है और साथ ही भारत को इस मून मिशन के लिए बधाइयाँ भी दी जा रही हैं। भारत को बधाई देने वालों में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी भी शामिल है।
भारत (India) के ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की हर तरफ चर्चा है। 14 जुलाई को चन्द्रयान-3 को लॉन्च किया गया था। अब आज, बुधवार, 23 अगस्त को इसकी चांद पर लैंडिंग होने वाली है। इसरो (ISRO) के अनुसार शाम करीब 6 बजकर 04 मिनट पर इसकी चांद पर लैंडिंग हो सकती है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारत के साथ ही दुनियाभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी है। साथ ही दुनियाभर से भारत को इस ऐतिहासिक मून मिशन के लिए बधाइयाँ भी दी जा रही हैं। भारत को चंद्रयान-3 के लिए बधाई देने वालों में एक नाम चौंका देने वाला भी है। यह नाम है पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी का।