नई दिल्लीPublished: Oct 14, 2023 03:19:58 pm
Tanay Mishra
Tension Rises In France After Teacher's Killing: फ्रांस में शुक्रवार को एक स्कूल टीचर की चाकू से गोदकर हत्या के बाद तनाव की स्थिति है। इसके चलते फ्रांस में एक बड़ा फैसला लिया गया है।
फ्रांस (France) में शुक्रवार को हेट क्राइम का मामला देखने को मिला। नॉर्थर्न फ्रांस के अरास (Arras) शहर के एक स्कूल में नाइफ अटैक (चाकू से हमला) का मामला सामने आया। एक 20 साल के लड़के ने, जो स्कूल में पहले पढ़ता था, ने अरास के एक स्कूल में एक फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाले टीचर की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी थी। साथ ही तीन अन्य लोगों को घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार हत्यारा लड़का चेचेन मूल का मुस्लिम लड़का था। इस घटना के बाद से फ्रांस में तनाव की स्थिति बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए फ्रांस में एक बड़ा फैसला लिया गया है।