scriptFuture Vehicles: Electric 'flying car' successfully tested in Dubai | भविष्य के वाहन: दुबई में किया गया इलेक्ट्रिक 'फ्लाइंग कार' का सफल परीक्षण, देखें वीडियो | Patrika News

भविष्य के वाहन: दुबई में किया गया इलेक्ट्रिक 'फ्लाइंग कार' का सफल परीक्षण, देखें वीडियो

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2022 02:03:01 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

Flying Car Tested in Dubai: उड़ती कार का सपना महज अब बंद आंखों का सपना नहीं रह गया है। तेजी से बदलती तकनीक की इस दुनिया में सब कुछ संभव होता रहा है। कोई हैरानी नहीं कि उड़ती कार का सपना भी पूरा होने लगा है। दुबई में एक चीनी कंपनी की फ्लाइंग कार ( XPENG X2 Flying Car) इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। चीनी वाहन निर्माता कंपनी एक्सपेंग इंक ने उड़ती हुई कार पेश की है। फ्लाइंग कार के मॉडल का नाम एक्सपेंग एक्स टू ( XPENG X2 Flying Car) है। यह दो सीटों वाली फ्लाइंग कार है।

flying_car.jpg
उड़ने वाली कार अब कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत बन गई है! हाल ही में दुबई भविष्य की उस तकनीक की गवाह बनी है जिसमें दुनिया भर में मोबिलिटी की संभावनाओं को बदलने की क्षमता है। जी हाँ, दुबई में एक चीनी निर्माता कंपनी की इलेक्ट्रिक कार ने संयुक्त अरब अमीरात में अपनी पहली सार्वजनिक उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की है। खलीज टाइम्स के अनुसार, चीनी प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता - एक्सपेंग ने सोमवार को दुनिया की पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी कार का परीक्षण किया। चीनी फर्म ने लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए कार के साथ भविष्य कैसा दिख सकता है, इसकी एक झलक दिखाई।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.