scriptGilgit-Baltistan witnesses growing influence of Taliban, Radicals set fire to girls' school | गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ रहा तालिबान का प्रभाव, कट्टरपंथियों ने लड़कियों के स्कूल में लगाई आग | Patrika News

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ रहा तालिबान का प्रभाव, कट्टरपंथियों ने लड़कियों के स्कूल में लगाई आग

locationनई दिल्लीPublished: Nov 12, 2022 03:20:24 pm

Submitted by:

Archana Keshri

अफगानिस्तान में आएदिन होने वाली घटनाएं अब गिलगित-बाल्टिस्तान में भी होने लगी हैं। यहां लड़कियों की शिक्षा के विरोधी लड़कियों के स्कूलों को निशाना बना रहे हैं। यहां एक स्कूल को आग के हवाले कर दिया गया। इस स्कूल में 68 छात्राएं शिक्षा ले रही थीं।

Gilgit-Baltistan witnesses growing influence of Taliban, Radicals set fire to girls' school
Gilgit-Baltistan witnesses growing influence of Taliban, Radicals set fire to girls' school
पाकिस्तान की प्रतिगामी नीतियों के बीच, गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में तालिबान के बढ़ते प्रभाव को देखा जा सकता है। इस बात का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है जब गिलगित-बाल्टिस्तान के दायमेर जिले में लड़कियों के एक स्कूल को अज्ञात बदमाशों के एक समूह ने मंगलवार तड़के जला दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार आगजनी करने वाले ने ड्यूटी पर तैनात स्कूल गार्ड का अपहरण कर लिया और स्कूल में आग लगा दी। अब तक ऐसी घटना अफगानिस्तान में ही देखी जा रही थी, मगर अब ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में भी होने लगी हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.