scriptब्रिटेन में सबसे अमीर बनने से चूके हिंदुजा बंधु | Hinduja brothers ousted as Britain s richest | Patrika News

ब्रिटेन में सबसे अमीर बनने से चूके हिंदुजा बंधु

Published: Apr 27, 2015 09:53:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की सूची में हिंदुजा बंधुओं की पहले स्थान की दावेदारी को लेन ब्लावत्निक ने समाप्त कर दिया। 

ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की सूची में हिंदुजा बंधुओं की पहले स्थान की दावेदारी को लेन ब्लावत्निक ने समाप्त कर दिया। ब्रिटेन के प्रमुख अखबार द संडे टाइम्स की साल 2015 की सबसे अमीर 300 लोगों की सूची में हिंदुजा बंधु सबसे अमीर बनने के प्रबल दावेदार थे। 

पर श्री और गोपी हिंदुजा को कुल 13 अरब पाउंड की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। यूक्रेन (रूस) में जन्मे लेन ब्लावत्निक ने 13.17 अरब पाउंड (19 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ पहला स्थान हासिल किया। 

रानी पहली बार बाहर
हालांकि रानी एलिजाबेथ की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले इस साल 150 लाख डॉलर का इजाफा हुआ है, लेकिन यह पहली बार है जब इस सूची में उनका नाम नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार देश के सबसे धनी 1,000 लोगों की संपत्ति में पिछले दस सालों 547 अरब पाउंड का इजाफा हुआ है।

कौन हैं लेन ब्लावत्निक
यूक्रेन के ओडेसा में जन्मे लेन ब्लावत्निक एक निवेशक हैं और वे तेल, खनीज, संगीत के प्रकाशन और डिजिटल मीडिया में निवेश करते हैं। 1978 में इनका परिवार अमरीका के ब्रूकलिन शहर की ओर पलायन कर गया था। 

यहां ब्लावत्निक ने अमरीका की सदस्यता अपना ली थी। इनके पास लंदन में 410 लाख पाउंड का घर है। इन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ब्लावत्निक स्कूल ऑफ गवर्नमेंट के बनाने के लिए 750 लाख रुपए दान में दिए थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो