scriptPrince Harry: ब्रिटेन में शाही परिवार की खुशी में कैसे पड़ा खलल | How did the royal family's happiness disrupt Britain | Patrika News
विदेश

Prince Harry: ब्रिटेन में शाही परिवार की खुशी में कैसे पड़ा खलल

-देश के प्रमुख के रूप में महारानी (queen elizabeth second) संविधान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कानूनी बिलों पर हस्ताक्षर करती हैं, संसद का सत्र बुलाती हैं और प्रधानमंत्री की नियुक्ति भी वही करती हैं।-39 मिलियन यानी 3.9 करोड़ डॉलर है हैरी की कुल संपत्ति (prince harry property), जो उन्हें मां डायना (Diana, Princess of Wales) और दादी से विरासत में मिली है। -31 जनवरी को यूरोपीय संघ से अलग होगा ब्रिटेन (brexit)। ऐसे में नए मित्र जोडऩे के लिए शाही परिवार की मदद मायने रखती है।

Jan 14, 2020 / 03:52 pm

pushpesh

Prince Harry:  ब्रिटेन में शाही परिवार की खुशी में कैसे पड़ा खलल

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ हैरी और मेघन मर्केल

जयपुर.

उस दिन वेस्टमिंस्टर एबे में काफी रौनक थी। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन के 38वें जन्मदिवस मनाने के लिए शाही महल और लंदन में लोग जुटे थे। लेकिन इस उत्सव के बीच शाही परिवार ऐतिहासिक संकट आ गया। विलियम के छोटे भाई प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघल मर्केल ने यह घोषणा करते हुए सबको आश्चर्य में डाल दिया कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए उत्तरी अमरीका में रहना चाहते है, लिहाजा शाही घराना छोड़ रहे हैं। राजा और रानियों के अतीत वाले इस देश में यह चौंकाने वाला फैसला था। एक शोध के मुताबिक हैरी, शारी परिवार में अपनी दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
ब्रेग्जिट के भंवर से निकलने की तैयारी कर रहे ब्रिटेन के माथे पर शाही परिवार के साथ तालमेल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चूंकि 2016 से यूरोपीय संघ से बाहर निकलने की प्रक्रिया में संसद में अराजक स्थिति रही और डेविड कैमरन और थेरेसा मे को अपना पद छोडऩा पड़ा। हालांकि पिछले वर्ष देश के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की अगुवाई में लेबर पार्टी की बड़ी जीत से यह धुंध तो छंट गई।
हैरी इसलिए इंग्लैंड में लोकप्रिय
मां की मौत के बाद हैरी को पूरे देश की सहानुभूति मिली। 93 वर्षीय महारानी 67 वर्षों से सिंहासन पर हैं, जबकि उनके पति प्रिंस फिलिप खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। उनके 71 वर्षीय पुत्र प्रिंस चाल्र्स जनता में ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं। प्रिंस विलियम का भी जनता से कम जुड़ाव है, लिहाजा हैरी का अलगाव ब्र्रिटेन की जनता के लिए बड़ा धक्का है।

Home / world / Prince Harry: ब्रिटेन में शाही परिवार की खुशी में कैसे पड़ा खलल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो