scriptनेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आया माउंट मानसलू बेस कैम्प, पिछले हफ्ते हुई थी 2 पर्वतारोहियों की मौत | Huge avalanche hits Nepal's Manaslu Base Camp | Patrika News

नेपाल में हिमस्खलन की चपेट में आया माउंट मानसलू बेस कैम्प, पिछले हफ्ते हुई थी 2 पर्वतारोहियों की मौत

Published: Oct 02, 2022 12:33:25 pm

Submitted by:

Archana Keshri

नेपाल के मानसलू बेस कैंप पर रविवार सुबह भीषण हिमस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार इलाके में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई गई है। बताया जा रहा है इसकी चपेट में आकर कई कैंप तबाह हुए हैं। पिछले हफ्ते भी इस इलाके में हिमस्खलन हुआ था. इसमें दो लोगों की मौत हुई थी।

Huge avalanche hits Nepal's Manaslu Base Camp

Huge avalanche hits Nepal’s Manaslu Base Camp

नेपाल के मानसलू पर्वत बेस कैंप के पास एक बार फिर भारी हिमस्खलन हुआ है। यह हिमस्खलन रविवार को हुआ। इस घटना की पुष्टि ताशी शेरपा ने की है, जो 8163 मीटर की ऊंचाई पर दुनिया के आठवें सबसे ऊंचे पर्वत पर चढने की कोशिश कर रहे थे। ताशी ने इस घटना की एक वीडियो भी शेयर की है। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। बेस कैंप के सूत्रों के अनुसार कुछ टेंट नष्ट हो गए हैं।
एक हफ्ते पहले भी यहां हिमस्खलन की घटना हुई थी, जिसमें 2 पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी। वहीं एक दर्जन से अधिक क्लाइम्बर घायल हो गए थे। इसमें अमेरिकी पर्वतारोही हिलारी नेल्सन भी मृत पाई गई। नेपाल में स्थित माउंट मानसलू दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची (8163 मीटर) पर्वत चोटी है। 8,163 मीटर ऊंचा यह पर्वत शिविर 3 और शिविर 4 में आए हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो