scriptIndia-Pakistan exchange list of prisoners, fishermen in their custody | भारत-पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंदियों, मछुआरों की सूची का किया आदान-प्रदान | Patrika News

भारत-पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंदियों, मछुआरों की सूची का किया आदान-प्रदान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2023 04:37:37 pm

Submitted by:

Amit Purohit

द्विपक्षीय संबंधों के सर्वकालिक निम्न स्तर पर होने के बावजूद 1992 से चली आ रही परंपरा के निर्वहन में भारत और पाकिस्तान ने रविवार को उन परमाणु प्रतिष्ठानों (Nuclear installations) की सूचियों का आदान-प्रदान किया, जिन पर शत्रुता की स्थिति में हमला नहीं किया जा सकता है। साथ ही एक-दूसरे की हिरासत में असैन्य कैदियों और मछुआरों (Lists of Prisoners)की सूची भी साझा की गई।

india-pakistan.jpg
भारत और पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे समझौते के तहत रविवार को अपनी हिरासत में असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। कॉन्सुलर एक्सेस पर 2008 के समझौते के प्रावधानों के तहत, ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान हर साल 01 जनवरी और 01 जुलाई को किया जाता है। साथ ही भारत और पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी भी साझा की जो साल में एक बार साझा होती है।


Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.