scriptIndia-USA 2+2 Ministerial Dialogue to take place today | भारत-अमेरिका के बीच आज होगी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता | Patrika News

भारत-अमेरिका के बीच आज होगी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2023 10:09:46 am

Submitted by:

Tanay Mishra

India-USA 2+2 Ministerial Dialogue: भारत और अमेरिका के बीच आज 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी। इस वार्ता का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में होगा।

rajnath-jaishankar-blinken-austin_.jpg
Rajnath SIngh, S. Jaishankar, Antony Blinken and Lloyd Austin (From left to right)

भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के बीच आज 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी। इस वार्ता में शामिल होने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) आज भारत आ गए हैं। इन दोनों नेताओं की भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी जिसका आयोजन देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) के सुषमा स्वराज भवन में होगा। दोनों देशों के बीच यह पांचवी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता होगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.