script2050 तक भारत में होंगे सर्वाधिक मुसलमान, रिपोर्ट में खुलासा | India will be the largest Muslim country By 2050 | Patrika News

2050 तक भारत में होंगे सर्वाधिक मुसलमान, रिपोर्ट में खुलासा

Published: Apr 03, 2015 12:43:00 pm

Submitted by:

firoz shaifi

हिंदू वर्ष 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले लोग होंगे जबकि
भारत इंडोनेशिया को पछाड़ सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला मुल्क होगा। पीयू
शोध केंद्र के नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

muslims

muslims

हिंदू वर्ष 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाले लोग होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पछाड़ सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला मुल्क होगा। पीयू शोध केंद्र के नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

इसके अनुसार, पूरी दुनिया में हिंदू जनसंख्या 34 फीसदी बढ़ेगी। यह वर्ष 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। वर्ष 2050 तक हिंदू तीसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले होंगे, जो पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 प्रतिशत होंगे। जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हुए हैं, वे इसके बाद सबसे ज्यादा 13.2 प्रतिशत होंगे।

ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दशक में ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह होंगे, लेकिन इस्लाम अन्य धर्मों की तुलना में तेजी से बढ़ेगा।

अनुमान जताया गया है कि वर्ष 2050 तक मुस्लिमों (2.8 अरब या आबादी का 30 फीसदी) और ईसाइयों (2.9 अरब या 31 फीसदी) के बीच संख्या की समानता होगी, जो इतिहास में संभवत: पहली बार होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो