
Indian Currency Rupees Expensive in Iran Indonesia Vietnam Countries
Foreign Tour: हर भारतीय का सपना होता है कि वो अपने परिवार के साथ विदेश घूमने जाए लेकिन विदेश घूमने का नाम सुनते ही आंखों के आगे हजारों लाखों का खर्चा तैरने लग जाता है। फ़ॉरेन टूर पर तो अकेले ही जाने की खर्चा तक आम लोग नहीं उठा पाते हैं, लेकिन हम आपके लिए ऐसे खूबसूरत देशों की लिस्ट लेकर आए हैं जिससे आप अपना विदेश में घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं। आपको इन देशों में घूमने के लिए सिर्फ 500 रुपए चाहिए। जी हां सिर्फ 500 रुपए लेकर आप अपने पूरे परिवार का साथ इन खूबसूरत देशों में घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं।
इस लिस्ट में पहला देश है ईरान। जी हां मुस्लिम देश ईरान के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध हैं। ईरान एक खूबसूरत देश हैं। यहां पर घूमने की कई जगहे हैं यहां के तेहरान, इस्फहान, शीराज, याज्ड में कई प्राचीन मकबरे और महल और पैलेस हैं। यहां घूमने के लिए आप 200 रुपए में भी जा सकते हैं वो भी पूरे परिवार के साथ। दरअसल ईरान में भारतीय रुपया बेहद महंगा है। यहां पर भारत का एक रुपया 500-520 रियाल (ईरानी मुद्रा) के बराबर है। इस हिसाब से अगर आप 500 रुपए लेकर जाते हैं ईरान में करेंसी एक्सचेंज के बाद आपके हाथ सीधे-सीधे 5 लाख रुपए आएंगे और आप आराम से अपने परिवार के साथ घूम सकते हैं।
एशियाई देश वियतनाम भी घूमने के लिए सबसे सस्ती जगह है। दरअसल यहां पर भारत का एक रुपया 280-300 डोंग (वियतनामी मुद्रा) के बराबर है। अगर आप 500 रुपए लेकर यहां घूमने जाते हैं तो करेंसी एक्सजेंच में आपको 150000 यानी डेढ़ लाख डोंग मिल जाएंगे।
इंडोनेशिया भारत का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। भारत का एक रुपया 190-200 इंडोनेशियाई रुपियाह के बराबर है। इंडोनेशिया में भारतीय रुपया मजबूत है और भारतीयों को वहाँ खर्च करना किफायती पड़ता है।
लाओस में भी भारतीय बेहद किफायती माहौल में रह सकते हैं और घूम सकते हैं। लाओस में भारत के एक रुपए की कीमत 240-250 लाओशियन किप के बराबर है। इसलिए आप इस खूबसूरत देश लाओस में घूम सकते हैं।
Published on:
09 Nov 2024 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
