कड़ाके की ठंड से कांपा जापान, बर्फबारी से रेल, हवाई सेवा, और बिजली आपूर्ति प्रभावित
नई दिल्लीPublished: Jan 27, 2023 10:54:41 am
Japan weather alert जापान में मौसम बेहद खराब है। भारी हिमपात और तेज हवाओं की वजह से पूरे जापान में अराजकता का माहौल है। बर्फबारी से रेल, हवाई सेवा, और बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, संभल कर रहें।


योकाइची में शिन-मीशिन एक्सप्रेसवे पर भारी हिमपात से फंसे ट्रक
Japan weather updates जापान में मौसम का मिजाज बेहद खराब है। देश मौसम के सबसे गंभीर शीतकाल से जूझ रहा है। जापान के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भारी हिमपात हुआ। सर्दी के बर्फीले तूफानों की वजह से जापान के कई हिस्सों में अराजकता का माहौल है। सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बाधित हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भारी बर्फबारी से जापान ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं है। कई मील तक ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। अचानक ठंड लगने से करीब तीन लोगों की मौत हो गई है। जापान के सागर के तटीय क्षेत्रों होक्काइडो के सिरे से लेकर दक्षिणी क्यूशू तक बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। सम्बंधित विभाग के अफसरों ने जनता को अलर्ट करते हुए कहाकि, व्हाइटआउट परिस्थितियों, बर्फीली सड़क और जमा देने वाले कोहरे से सतर्क रहें। जनता को कहाकि, जोड़े के साथ ही घर की छत की बर्फ साफ करें, ताजा बर्फ में दबने की संभावना रहती है। बुधवार सुबह आठ बजे तक ओकायामा प्रान्त के मनिवा शहर में रिकॉर्ड 93 सेमी हिमपात हुआ।