भाषण देते दौरान शिंजो आबे के सीने में मारी गोली
जापान की न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन पर यह हमला नारा शहर में हुआ। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण के दौरान गिर गए। आबे को लेकर विस्तृत जानकारी के लिए इंतजार किया जा रहा है।
BREAKING: Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe collapses during speech, possible gunfire heard - NHK
— BNO News (@BNONews) July 8, 2022
घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल
शुरुआती खबरों के मुताबिक शिंजो आबे इस घटना में घायल हो सकते हैं। घटनास्थल पर मौजूद एनएचके के एक रिपोर्टर ने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। आबे का खून बहता हुआ देखा गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। शिंजो आबे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
कोपनहेगन के शॉपिंग मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
खिलौने की तरह था हथियार
40 साल के एक संदिग्ध को मौके से हिरासत में लिया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, उसने ग्रे शर्ट और खाकी पैंट पहन रखा था। बताया जा रहा है कि शूटर आबे के पास एक हथियार लेकर आया था जो एक खिलौने की तरह नजर आ रहा था।
Britain के पीएम बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, जानें वो 'एक फैसला' जिससे गई कुर्सी
रविवार को होने वाला था चुनाव प्रचार कार्यक्रम
एक रिपोर्ट के अनुसार, आबे आगामी उच्च सदन चुनावों में एक उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे थे। क्योटो से 30 मील से भी कम दूरी पर पश्चिमी जापान में एक प्रान्त की राजधानी नारा शहर में थे, जो इस रविवार को होने वाले हैं। लेकिन इस चुनाव प्रचार कार्यक्रम से पहले आबे पर जान लेवा हो गया।
सबसे युवा पीएम रह चुके हैं आबे
आपको बता दें कि शिंजो आबे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ष 2012 से वहां की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। वे साल 2006 से 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। आबे ने स्वास्थ्य कारणों से 12 सितंबर 2007 को पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे जापान के सबसे युवा पीएम रह चुके हैं।