scriptकुवैत में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, भाव 15.30 रुपए प्रति लीटर | Kuwait is the cheapest petrol price of Rs 15.30 per liter | Patrika News

कुवैत में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, भाव 15.30 रुपए प्रति लीटर

Published: Jun 15, 2016 11:52:00 pm

Submitted by:

तेल कंपनियों ने 31 मई के बाद 15 जून की रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं। पेट्रोल की कीमत में बुधवार को पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। मगर, दुनिया में कई देशों में पेट्रोल-डीजल माटी के मोल बिक रहा है।

तेल कंपनियों ने 31 मई के बाद 15 जून की रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं। पेट्रोल की कीमत में बुधवार को पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.25 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। मगर, दुनिया में कई देशों में पेट्रोल-डीजल माटी के मोल बिक रहा है। 
करीब 10,000 करोड़ बैरल तेल भंडार वाले देश कुवैत में पेट्रोल सबसे सस्ता मिलता है। वहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 23 अमेरिकी सेंट यानि करीब 15.30 रुपए लीटर है। इसके बाद अथाह तेल भंडार वाला सऊदी अरब सस्ते तेल के मामले में दूसरे नंबर पर है। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 26 अमेरिकी सेंट (17.30 रुपए प्रति लीटर) है।
सोवियत संघ का हिस्सा रहा मध्य एशिया का यह देश जीवाश्म ईंधन के मामले में काफी समृद्ध है। इस देश में तेल और गैस ऊर्जा का मुख्य साधन हैं। यहां पेट्रोल 30 अमेरिकी सेंट यानी करीब 20 रुपए प्रति लीटर है। 
अल्जीरिया : उत्तरी अफ्रीका के देश अल्जीरिया में पेट्रोल 31 सेंट प्रति लीटर यानि करीब 20 रुपए लीटर है।

कतर : खाड़ी के बाकी देशों की तरह ओपेक सदस्य देश कतर में पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर यानी करीब 26 रुपए लीटर मिलता है। कतर में तेल की कीमतें फिक्स हैं।
इक्वाडोर : दक्षिण अमेरिका का यह देश अब भी घरेलू बाजार में बहुत सस्ते दाम पर पेट्रोल बेचता है। वहां पेट्रोल 39 सेंट प्रति लीटर यानी करीब 26 रुपए में बिकता है। अर्थव्यवस्था में 30 फीसदी राजस्व पेट्रोलियम उत्पादों से आता है।
ओमान : जीवाश्म ईंधन के लिहाज से समृद्ध खाड़ी देश ओमान में पेट्रोल करीब 40 अमेरिकी सेंट प्रति लीटर है। यानी रुपए में बात करें, तो करीब 26.66 रुपए में मिलता है।

कजाखस्तान : यहां पेट्रोल 26.66 रुपए प्रति लीटर में बिकता है। कैस्पियन सागर इलाके में करीब 30 अरब डॉलर का तेल भंडार मौजूद होने के कारण अन्य देश उसके साथ मधुर संबंध चाहते हैं।
यूएई : तेल उत्पादक देशों के संघ ओपेक के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पेट्रोल 27.33 रुपए प्रति लीटर है।

ईरान : सस्ते ईंधन के मामले में ईरान दुनिया में काफी मशहूर है। ईरान में पेट्रोल 42 अमेरिकी सेंट यानि करीब 28 रुपए लीटर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो