scriptआफत की बारिश बनी जान की दुश्मन, भूस्खलन से 23 लोगों की मौत और कई घायल | landslide in central ethiopia killed 23 people | Patrika News

आफत की बारिश बनी जान की दुश्मन, भूस्खलन से 23 लोगों की मौत और कई घायल

Published: May 28, 2018 02:06:52 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

इथियोपिया में भारी बारिश से हालात ऐसे हो गए कि वहां भूस्खलन हो गया। जिससे वहां पर 23 लोगों के मरने की खबर है।

heavy raining

आफत की बारिश बनी जान की दुश्मन, भूस्खलन से 23 लोगों की मौत और कई घायल

नई दिल्ली। पूर्वी अफ्रीका के देश इथियोपिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। मध्य इथियोपिया में भारी बारिश से हालात ऐसे हो गए कि वहां भूस्खलन हो गया। जिससे वहां पर 23 लोगों के मरने की खबर है।
आफत की बारिश ने ली जान

बताया जा रहा है कि इथियोपिया में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे वहां ऐसे हालात हो गए और लोगों का जीवन तहस-नहस हो गया। जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन मध्य ओरोमिया क्षेत्र में कई घंटों की बारिश के बाद से हुआ। वहीं जानकारी है कि हादसे में 6 लोग घायल भी हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है।
इथियोपिया में कचरे के पहाड़ की चपेट में आने से 65 लोगों की मौत

बारिश के मौसम में होता है ये दर्दनाक मंजर

बता दें कि इथियोपिया में बारिश का मौसम जैसे-जैसे पास आता है वहां पर भारी बारिश और भूस्खलन का घटनाएं बढ़ती जाती हैं। फिलहाल प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की है और राहत कार्य के टीम को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी गई है।
पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना, गई थी 65 लोगों की जान

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी इथियोपिया में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जिसमें करीब 65 लोगों की मौत हो गई। थी। इन लोगों की मौत इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के बाहरी क्षेत्र में कचरे के एक पहाड़ की चपेट में आने से हुई थी। इस घटना में कई लोग लापता भी हुए थे जिनको काफी समय तक खोजा गया था।
5 दशक से फेंका जा रहा है कचरा

उस समय घटनास्थल पर लगभग 140 लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि यह वो जगह है जहां पिछले 5 दशक से भी अधिक समय से अदीस अबाबा का कचरा फेंका जा रहा है। अभी तक इस कचरे के नीचे कई अस्थायी घर दबकर बर्बाद चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो