scriptहादसों से बार-बार दहल रहा लंदन, कभी बेगुनाहों के खून से लाल हो गर्इ जमीन तो अब आग ने झुलसाया | London Fire: Flashback of Previous London Tragedies | Patrika News

हादसों से बार-बार दहल रहा लंदन, कभी बेगुनाहों के खून से लाल हो गर्इ जमीन तो अब आग ने झुलसाया

Published: Jun 14, 2017 11:56:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

लंदन की 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर में अाग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गर्इ। आग बुझाने के लिए दो सौ से ज्यादा फायर फाइटर्स जुटे हैं।

लंदन की 24 मंजिला ग्रेनफेल टावर में अाग लगने से हड़कंप की स्थिति बन गर्इ। आग बुझाने के लिए दो सौ से ज्यादा फायर फाइटर्स जुटे हैं। आग की लपटें टाॅप फ्लोर तक उठती नजर आ रही हैं। 
ये पहला मौका नहीं है जब किसी हादसे ने लंदन को हिलाकर रख दिया है। पिछले कुछ महीनों में लंदन में एक के बाद एक हादसों ने यहां के लोगों को दहला कर रख दिया है। हम आपको बता रहे हैं वो हादसे जो 2017 में लंदन के साथ ही पूरी दुनिया में चर्चित रहे। 
दो आतंकी हमलों से दहला था लंदन

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 3 जून की रात को दो आतंकी हमले हुए। इनमें आठ लोगों की मौत हो गर्इ थी आैर दर्जनों लोग घायल हुए थे। लंदन ब्रिज आैर बरो मार्केट में हुए इस दोहरे हमले को तीन आतंकियों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को मार गिराया। वहीं इस मामले में पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
ब्रिटेन की संसद पर हमले की कोशिश

22 मार्च 2017 को ब्रिटेन की संसद के बाहर आतंकी हमले ने हर किसी को भारतीय संसद पर हुए हमले की याद दिला दी। एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए लोगों को अपनी कार से रौंद दिया। आरोपी ने बाद में ससंद में घुसने की कोशिश भी की आैर संसद की दीवार से अपनी कार को टकराया। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को मार गिराया। इस घटना का सबसे दुखद पहलू 5 लोगों की मौत आैर 20 लोगों का घायल होना रहा। 
लंदन के अलावा ब्रिटेन के दूसरे शहर भी आतंक से पीड़ित रहे हैं। मैनचेस्टर में 23 मर्इ को आतंकी हमला हुआ था। एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान 22 लोगों की मौत हो गर्इ आैर 51 लोग घायल हो गए थे। वहीं हमलावर का शव घटनास्थल पर मिलने का दावा किया गया था। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो