विदेश

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, जानिए अब आगे क्या होगा

Sri Lanka Crisis: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब श्रीलंका में अतंरिम सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

May 09, 2022 / 05:22 pm

Prabhanshu Ranjan

आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका की सत्ता पर लंबे समय से काबिज राजपक्षे परिवार के खिलाफ श्रीलंका के लोग लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। राजपक्षे के इस्तीफा देने के साथ अब उनके छोटे भाई और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की सरकार पर अंतरिम सरकार के बनान का दबाव बढ़ गया है।

बताते चले कि श्रीलंबा बीते कई माह से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसको लेकर देशभर में सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफा देने से कुछ घंटों पहले उनके समर्थकों ने राष्ट्रपति भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था, जिसमें 78 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। इस हमले के कुछ ही घंटों बाद राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

https://twitter.com/PTI_News/status/1523616199757623296?ref_src=twsrc%5Etfw

समाचार एजेंसी पीटीआई ने महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 76 वर्षीय महिंद्रा राजपक्षे इस्तीफा न देने के लिए अपने समर्थकों को एकजुट कर रहे थे। लेकिन उन्हें इस प्रयास में सफलता नहीं मिली। महिंद्रा राजपक्षे को रविवार को अपने शहर अनुराधापुर में भी जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राजपक्षे परिवार राजनीति छोड़ दें। साथ ही देश की जो संपत्ति चुराई है, उसे वापस कर दें।

यह भी पढ़ेंः
संकटग्रस्त श्रीलंका को मानवीय सहायता की अनुमति देने का केन्द्र से किया आग्रह, प्रस्ताव पारित

आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आपातकाल का ऐलान किया था। लेकिन इमरजेंसी लगाए जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। अब जबकि महिंद्रा राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है कि उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही श्रीलंका में अंतरिम सरकार के गठन का रास्ता साफ हो। विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ महिंद्रा राजपक्षे की पार्टी के भी कई लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः

आप सत्ता में होती तो श्रीलंका से भी भयानक हालात भारत के होते : जनरल वीके सिंह

उल्लेखनीय हो कि श्रीलंका की आर्थिक हैसियत इतनी खराब हो गई है कि वो दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। इस कारण श्रीलंका ने अपने विदेशी कर्ज की अदायगी स्थगित कर दी है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार घट कर एक अरब डॉलर से भी कम रह गया है। महंगाई के कारण मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। जिसके बाद श्रीलंका में लोगों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था।

Home / world / Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, जानिए अब आगे क्या होगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.