scriptसामूहिक कब्रों में दफन मिले 1700 इराकी सैनिकों के शव | mass graves in tikrit might contain 1700 bodies | Patrika News

सामूहिक कब्रों में दफन मिले 1700 इराकी सैनिकों के शव

Published: Apr 07, 2015 08:25:00 pm

Submitted by:

 इराक के तिकरित शहर में कुछ सामूहिक कब्रें मिली हैं। इनमें करीब 1700
लाशें दफन हैं। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि ये शव उन इराकी सैनिकों
के हैं जिन्हें पिछले साल आईएस आतंकियों ने तिकरित के इराकी बेस से किडनैप
कर मार डाला था।

 इराक के तिकरित शहर में कुछ सामूहिक कब्रें मिली हैं। इनमें करीब 1700 लाशें दफन हैं। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि ये शव उन इराकी सैनिकों के हैं जिन्हें पिछले साल आईएस आतंकियों ने तिकरित के इराकी बेस से किडनैप कर मार डाला था।

कब्रों से शव निकाले जाने के समय इराकी सैनिकों ने अपने मारे साथियों को सात तोपों की सलामी दी और इराक का राष्ट्रगान भी गाया। एक चैनल के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम ने एक कब्र से नौ शव निकाल कर उन्हें डीएन जांच के लिए बगदाद की लैब भेजा है।

पीछे की ओर बंधे थे शवों के हाथ

जो लाशें निकाली गई हैं वे सभी बुरी तरह सड़ चुकी हैं। उनमें से कुछ के हाथ पीछे की तरफ बांधे गए हैं। इस तरह की आठ कब्रें तिकरित के प्रेसीडेंट पैलेस के पास जबकि दो कब्रें शहर के बाहरी हिस्से में मिली हैं।

आईएस का अड्डा था प्रेसीडेंट पैलेस

तिकरित के प्रेसीडेंट पैलेस को आईएस ने अपना अड्डा बना लिया था, जिसे भीषण लड़ाई के बाद इराकी सेना ने फिर से अपने कब्जे में ले लिया था। आईएस के हमले में बचे एक इराकी सैनिक ने बताया कि पिछले जून में आईएस ने सैकड़ों सैनिकों को बंधक बना लिया था।

आतंकी संगठन ने उस समय कहा था कि वह इन सैनिकों के बदले इराकी सरकार से अपने साथियों की रिहाई की मांग करेगा। हालांकि ऐसा नहीं किया गया और इन सैनिकों की हत्या कर उन्हें अलग-अलग जगहों पर दफना दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो