scriptMillions of dead fish clog Australian river as heatwave sweeps region | Australia में भीषण Heatwave, नदी में लाखों मछलियां मरीं | Patrika News

Australia में भीषण Heatwave, नदी में लाखों मछलियां मरीं

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2023 10:20:13 pm

Submitted by:

Aryan Sharma

जलवायु परिवर्तन : और गंभीर असर की चेतावनी

Australia में भीषण Heatwave, नदी में लाखों मछलियां मरीं
Australia में भीषण Heatwave, नदी में लाखों मछलियां मरीं
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया (Australia) में न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) के मेनिन्डी (Menindee) शहर में भीषण हीटवेव (Heatwave) के कारण डार्लिंग-बाका नदी (Darling-Baaka River) में लाखों मछलियों की मौत हो गई। मछलियां सड़ने की बदबू के कारण लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के नदी प्राधिकरण ने देश में जारी भीषण हीटवेव से मछलियों की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा है कि ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हुई है। अधिकारियों ने नदी में ऑक्सीजन लेवल और घटने की चेतावनी दी है।
इस शहर में मछलियों की मौत की यह सबसे बड़ी घटना है। हालांकि तीन साल पहले भी इस नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हुई थी।
न्यू साउथ वेल्स के डिपार्टमेंट ऑफ प्राइमरी इंडस्ट्रीज के मुताबिक, हीटवेव ने सिस्टम पर असर डाला है। जलवायु परिवर्तन के कारण हीटवेव लगातार बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों ने आशंका जाहिर की है कि आने वाले समय में इसका असर और गंभीर होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक दुनियाभर की सरकारें ग्रीन हाउस उत्सर्जन में भारी कटौती नहीं करती हैं, तापमान बढ़ता रहेगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.