नई दिल्लीPublished: Sep 13, 2023 12:04:58 pm
Tanay Mishra
Destruction In Libya Due To Storm Daniel: लीबिया में डैनियल नाम के समुद्री तूफान ने तबाही मचाई हुई है। इस खतरनाक तूफान की वजह से लीबिया में हालात खराब हैं, खास तौर पर डर्ना शहर में।
प्राकृतिक आपदा कभी भी कहीं भी आ सकती है और इससे काफी नुकसान भी होता है। लीबिया (Libya) में भी ऐसा ही भीषण मंज़र देखने को मिल रहा है। भूमध्य सागर में आए समुद्री तूफान डैनियल की वजह से लीबिया में हालात काफी खराब चल रहे हैं और ये बिगड़ ही रहे हैं। समुदी तूफान डैनियल की वजह से सबसे ज़्यादा खराब स्थिति लीबिया के डर्ना (Derna) शहर में हैं। डर्ना में डैनियल की वजह से भीषण बाढ़ ने भी कहर मचा दिया है और इससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है।