
Mother elephant fights crocodile to save baby elephant
माता-पिता अपने बच्चों के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं और यह भावना सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलती है। जंगल में रहने वाले जानवरों को अक्सर ही अलग-अलग जानवरों का सामना करना पड़ता है। मांसाहारी जानवर अक्सर ही अपनी भूख शांत करने के लिए छोटे जानवरों को शिकार बनाते हैं। हालांकि ऐसा करते दौरान ये जानवर कई बार बच्चों पर भी हमला कर देते हैं। लेकिन इनके माता-पिता अपने बच्चों की जान बचाने के लिए हमला करने वाले जानवरों से भी भिड़ जाते हैं। ऐसा ही एक हथिनी ने भी किया जब एक मगरमच्छ ने उसके बच्चे पर हमला किया।
बच्चे की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी हथिनी
सोशल मीडिया पर @GarufaCapitan अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटा हाथी पानी से भरे गड्ढे में जाता है। उसकी माँ हथिनी से गड्ढे के बाहर खड़ी होती है। छोटा हाथी पानी पीने के लिए गड्ढे में उतरता है, पर उसे इस बात का पता नहीं होता है कि उस गड्ढे में पहले से ही एक मगरमच्छ घात लगाए बैठा हुआ था। जैसे ही छोटा हाथी अपनी माँ हथिनी के साथ गड्ढे में पानी पीने के लिए उतरता है, मगरमच्छ हमला कर देता है। लेकिन अपने बच्चे की जान बचाने के लिए हथिनी अपनी सूंड से मगरमच्छ पर हमला करती है। इसके बाद वो गड्ढे में उतर जाती है और अपने भारी भरकम पैर से मगरमच्छ पर हमला कर देती है। हथिनी के हमले से मगरमच्छ भाग खड़ा होता है और छोटे हाथी की जान बच जाती है।
मौत के मुंह से खींच लाई माँ की ममता
जब मगरमच्छ ने छोटे हाथी पर हमला किया, तो एक बार लगता है कि उसकी जान बचना मुश्किल है। लेकिन हथिनी ने उसकी जान बचाने के लिए मगरमच्छ से पंगा ले लिया और माँ की ममता अपने बच्चे को मौत के मुंह से खींच लाई।
यह भी पढ़ें- इस देश में है दुनिया का सबसे छोटा रेगिस्तान, गर्मी की जगह होती है बर्फबारी
Updated on:
31 Oct 2024 10:04 am
Published on:
31 Oct 2024 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
