नई दिल्लीPublished: Nov 21, 2023 08:14:23 am
Swatantra Mishra
Napoleon Bonaparte bicorne hat: फ्रांस के सम्राट नेपोलियन बोनापार्ट इतिहास में एक शूरवीर योद्धा की तरह दर्ज हो गए। यही वजह है कि उनसे जुड़े वस्तुओं की करोड़ों में अब नीलामी हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी वस्तु कितने करोड़ में नीलाम हुई?
Napoleon Signature hat sells at French auction: फ्रांस के सम्राट रहे नेपोलियन बोनापार्ट की एक टोपी ने नीलामी में रिकॉर्ड बनाया है। पेरिस के एक नीलामघर में यह 20 लाख यूरो (करीब 17 करोड़ रुपए) में बिकी। इसने इसी नीलामघर में 2014 में बिकी नेपोलियन की एक अन्य टोपी के 18.84 लाख यूरो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेपोलियन की इस टोपी को बाइकोर्न के रूप में जाना जाता है। इसमें फ्रांसीसी ध्वज का नीला, सफेद, लाल और काला रंग शामिल है। टोपी का मालिकाना हक जीन-लुई नोइसिएज नाम के व्यवसायी के पास था जिसका पिछले साल निधन हो गया। नॉइसिएज के संग्रह से नेपोलियन की अन्य यादगार वस्तुएं भी नीलाम की गईं। इनमें लीजन ऑफ ऑनर पदक और नेपोलियन की चांदी की दो अंगूठियां शामिल हैं। पेरिस में फॉनटेनब्ल्यू के नीलामघर के मुताबिक टोपी की अंतिम बोली आरक्षित मूल्य से करीब चार गुना ज्यादा रही।