scriptदुनिया के 8वें सबसे अधिक प्रशंसनीय शख्स हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुतिन और ट्रंप से भी आगे हैं भारतीय पीएम | new survey says pm modi world 8th most admired man in 2021 | Patrika News

दुनिया के 8वें सबसे अधिक प्रशंसनीय शख्स हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुतिन और ट्रंप से भी आगे हैं भारतीय पीएम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 15, 2021 09:47:06 pm

Submitted by:

Nitin Singh

एक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 8वें सबसे अधिक प्रशंसनीय शख्सियत बताया गया है। बता दें कि डेटा एनालिटिक्स कंपनी YouGoV ने सर्वे से दुनिया के 20 सबसे प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची जारी की है। इस सूची में पीएम मोदी सबसे प्रशंसनीय भारतीय हैं।

new survey says pm modi world 8th most admired man in 2021

new survey says pm modi world 8th most admired man in 2021

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर में चर्चित नेताओं में से हैं। अक्सर विश्व स्तर पर लोकप्रिय शख्सियत को लेकर होने वाले सर्वे में उनका नाम देखा जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर पीएम मोदी को दुनिया के लोकप्रिय शख्सियतों की सूची में शामिल किया गया है। दरअसल, हाल ही में हुए एक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 8वें सबसे अधिक प्रशंसनीय शख्सियत बताया गया है। बता दें कि डेटा एनालिटिक्स कंपनी YouGoV ने सर्वे से दुनिया के 20 सबसे प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची जारी की है। इस सूची में पीएम मोदी सबसे प्रशंसनीय भारतीय हैं।
बता दें कि पीएम मोदी के अलावा इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे बॉलिवुड के सितारों के अलावा क्रिकेटर विरोट कोहली भी शामिल हैं, लेकिन सूची में पीएम मोदी इस सभी सितारों से आगे हैं।
38 देशों में किया गया सर्वे
जानकारी के मुताबिक यह सूची 38 देशों के 42,000 लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में भारतीय सिनेमा के कई सितारे और क्रिकेटर भी शामिल हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर के साथ 2021 की सबसे प्रशंसनीय महिलाओं में प्रियंका चोपड़ा, एश्वर्या राय और सुधा मूर्ति भी शामिल हैं।
कंपनी ने इस सर्वे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस साल वसंत के दौरान YouGov ने 38 देशों और क्षेत्रों के पैनलिस्टों से नामांकन एकत्र किए हैं। इस सर्वे में लोगों से कुछ आसान से सवाल पूछे गए। आज दुनिया में जीवित लोगों के बारे में सोचकर, आप किस की सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं।
सर्वे में शामिल लोगों द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर एक सूची तैयार की गई है। जिसमें 20 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। इस लिस्ट को सबसे अधिक लोगों द्वारा वोट मिलने के आधार पर तैयार किया है। लिस्ट में शामिल लोगों को सबसे अधिक लोग पसंद करते हैं। खास बात यह है कि भारत के प्रधानमंत्री इस सूची में 8वें स्थान पर हैं।
यह भी पढ़ें:

सर्वे के मुताबिक दुनिया के 20 सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले नंबर पर हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। चीन के राष्ट्रपति राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे, अभिनेता जैकी चान पांचवें और एलन मास्क छठे स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर लियोनेल मेस्सी को रखा गया है तो पीएम नरेंद्र मोदी आठवें स्थान पर हैं।
पीएम मोदी के बाद, व्लादिमीर पुतिन, जैक माई, वारेन बफेट, सचिन तेंदुलकर, डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली और जो बाइडन जैसे लोगों का नाम भी सूची में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो