इस स्ट्रीट के नाम बदलने की घोषणा क्वीन्स boro प्रेसीडेंट डोनोवेन रिचर्ड्स ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "Bowne स्ट्रीट अब गणेश टेम्पल स्ट्रीट के नाम से भी जाना जाएगा। ये एक बहुत ही अच्छा दिन है। डॉक्टर उमा मयोसरेकर और उत्तरी अमेरिका हिन्दू टेम्पल सोसाइटी के अन्य सभी लोगों को बधाई जिन्होंने आध्यात्मिक तौर पर क्वीन्स की आत्मा को और ऊपर उठाया है।"
अमेरिकी अधिकारियों ने इस सड़क के नाम से जुड़े पोल का अनावरण किया। इस अवसर वैदिक मंत्रों के जाप और फूलों के प्रसाद के साथ ये शुभ काम किया गया। पारंपरिक तौर तरीकों से स्ट्रीट का शुभ अनावरण किया गया। स्थानीय हिंदुओं में आज जश्न का माहौल देखने को मिला।
यह भी पढ़ें