विदेश

NIA को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी आतंकी इंदरपाल सिंह गाबा को किया गिरफ्तार

भारतीय जांच एजेंसी एनआईए को हाल ही में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी इंदरपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्लीApr 26, 2024 / 12:50 pm

Tanay Mishra

NIA

पिछले करीब एक साल में भारत (India) और हिंदू विरोधी खालिस्तानी गतिविधियाँ बढ़ी हैं। कनाडा (Canada), अमेरिका (United States Of America) और इंग्लैंड (England) के कुछ हिस्सों में रह रहे खालिस्तानियों ने भारत और हिंदू विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुछ जगहों पर भारतीय दूतावासों के बाहर हंगामा, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान जैसी हरकतें खालिस्तानी आतंकियों ने की हैं। पर हाल ही में भारतीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने इंग्लैंड में रहने वाले एक खालिस्तानी आतंकी को धर दबोचा है।

खालिस्तानी आतंकी इंदरपाल सिंह गाबा को किया गिरफ्तार

एनआईए ने हाल ही में खालिस्तानी आतंकी इंदरपाल सिंह गाबा को गिरफ्तार कर लिया है। गाबा किसी काम से भारत आया था और इसी दौरान एनआईए ने उसे धर दबोच लिया।

लंदन में तिरंगे का किया था अपमान

23 मार्च 2023 को लंदन (London) में भारतीय हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानियों के एक समूह ने हंगामा किया था। उनमें गाबा भी शामिल था। गाबा ने भारतीय हाई कमीशन पर लगे तिरंगे को उतारकर उसका अपमान भी किया था। इसके अलावा भी गाबा ने समय-समय पर भारत और हिंदू विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया है और जमकर जहर भी उगला है।

Hindi News / world / NIA को मिली बड़ी कामयाबी, खालिस्तानी आतंकी इंदरपाल सिंह गाबा को किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.