scriptस्पोर्ट्स कंपनी Nike रूस में हमेशा के लिए अपना कारोबार कर रही बंद | Nike to make full exit from Russia | Patrika News

स्पोर्ट्स कंपनी Nike रूस में हमेशा के लिए अपना कारोबार कर रही बंद

Published: Jun 23, 2022 06:34:57 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

Nike: अमेरिका की स्पोर्ट्सवियर निर्माता कंपनी NIKE ने भी अब रूस से अपना कारोबार पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है।

Nike to make full exit from Russia

Nike to make full exit from Russia

अमेरिकी स्पोर्ट्सवियर निर्माता कंपनी Nike अब हमेशा के लिए रूस से अपना बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस संबंध में एक मेल के जरिए अपना बयान जारी कर जानकारी दी है कि अने वाले तीन महीनों में वो अपना ऑपरेशन यहाँ बंद कर देगा। 3 मार्च को Nike ने कहा था कि रूस द्वारा यूक्रेन पर किये जा रहे हमलों के जवाब में वो अस्थाई तौर पर नाइके के स्वामित्व वाले और संचालित दुकानों के परिचालन को बंद कर देगा।
गुरुवार को कंपनी ने घोषणा कर दी कि वो रूस से अपना कारोबार पूरी तरह से बंद करने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले McDonald और Google जैसे अन्य प्रमुख पश्चिमी ब्रांडस पहले ही रूस से अपना कारोबार बंद करने की घोषणा कर चुके हैं। यूक्रेन में रूसी हमले जारी है। इसी कारण रूस से पश्चिमी कंपनियां बाहर जा रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अने वाले हफ्तों में नए कानूनों के पारित होने की संभावना है जिससे इन कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें

प्रतिबंध के बावजूद रूस से कोयले का आयात बढ़ा

Nike ने ईमेल में जारी किये बयान में कहा, “नाइके ने रूसी बाजार छोड़ने का फैसला किया है। हमारी प्राथमिकता ये सुनिश्चित करना है कि हम अपने कर्मचारियों का पूरा समर्थन कर रहे हैं, हम आने वाले महीनों में अपने लंबित कार्यों को पूरा करके जाएंगे।” बता दें कि Nike को अपने कुल राजस्व का 1% से भी कम यूक्रेन और रूस से संयुक्त रूप से मिलता है। गौरतलब है कि कंपनी का सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर एक स्टैंड लेने का इतिहास रिकॉर्ड रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो