scriptपाकिस्तान की खुली पोल, 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी को बताया था मरा | Pakistan's open poll, 26/11 Mumbai attack mastermind Sajid Mir alive | Patrika News

पाकिस्तान की खुली पोल, 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी को बताया था मरा

Published: Jun 25, 2022 09:39:10 am

26/11 Mumbai Attack: पाकिस्तान ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टर माइंड साजिद मीर को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की कोर्ट ने उसे 15 साल की सजा सुनाई है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान की ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी को मरा बताया था।

pakistan-s-open-poll-26-11-mumbai-attack-mastermind-sajid-mir-alive.jpg

पाकिस्तान की खुली पोल, 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा, ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी को बताया था मरा

26/11 Mumbai Attack: पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, इसके लिए भारत कई बार पाकिस्तान की पोल खोल चुका है। वहीं एक बार फिर पाकिस्तान ने ही खुद की पोल खोली है। पाकिस्तान 26/11 मुंबई हमले के मास्टर माइंड साजिद मीर को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की एक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई है। वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी सर जमी पर साजिद मीर की मौजूदगी से इंकार किया था। ISI ने मोस्ट वांटेड आतंकी साजिद मीर को मरा बताया था, लेकिन अब 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर जिंदा कैसे है इसका जबाब पाकिस्तान ही दे सकता है।
आपको बता दें कि अमरीका के एफबीआई ने साजिद मीर की आंतकी घोषित करते हुए उसके ऊपर 5 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। आंतकी साजिद मीर को भारत और अमरीका लगभग एक दशक से उसे खोज रहे हैं।

एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान आतंकी साजिद मीर को गिरफ्तार करके उसे 15 साल की सजा दिलाकर पूरी दुनिया को यह दिखाना चाह रहा है कि वह आतंक के खिलाफ है। वह आतंकियों पर कार्रवाई कर रहा है। दरअसल पाकिस्तान जून 2018 से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है। जर्मनी में इस बार हुई बैठक में एफएटीएफ ने कहा था कि पाकिस्तान का जमीनी परीक्षण करने के बाद उसे ग्रे लिस्ट से बाहर किया जाएगा। इसीलिए पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपने आप को दिखा रहा है।
 

26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड है साजिद मीर
एफबीआई ने दावा किया था कि भारत में 26/11 मुंबई हमले का मास्टर माइंड साजिद मीर है। उस पर शिकागो की एक अदालत ने भी 2011 में आतंकवाद का आरोप लगाया है। वहीं अमरीकी विदेश विभान ने 2021 में मुंबई हमले का प्रोजेक्ट मैनेजर बताया है।
 

आधिकारिक पुष्टि नहीं की

आतंकी साजिद मीर की गिरफ्तारी और सजा को लेकर अभी पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तान की उप विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगी।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो