नई दिल्लीPublished: Nov 10, 2023 11:49:35 am
Tanay Mishra
Pakistan Changes Policy For Afghanistan: पाकिस्तान और तालिबान के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। इसी के चलते पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने अफगानिस्तान के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है। क्या है यह फैसला? आइए जानते हैं।
पिछले कुछ समय में पाकिस्तान और तालिबान के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों पक्षों के संबंधों में काफी खटास आ गई है। जब से अफगानिस्तान में तालिबान ने सत्ता पर कब्ज़ा जमाया है, तब से पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले भी बढ़ गए हैं। इसी के चलते हाल ही में पाकिस्तान ने अवैध तरीके से देश में रह रहे 17 लाख अफगान शरणार्थियों को पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दे दिया था और यह भी साफ कर दिया था कि जो ऐसा नहीं करेंगे उन्हें ज़बरदस्ती देश से निर्वासित कर दिया जाएगा। करीब 1.7 लाख अफगान शरणार्थी पाकिस्तान छोड़ चुके हैं और जिन्होंने ऐसा नहीं किया है उनकी गिरफ्तारियाँ शुरू हो चुकी हैं जिससे उन्हें निर्वासित किया जा सके। इससे भी दोनों देशों के संबंध काफी बिगड़ गए हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के बारे में एक और बड़ा फैसला लिया है।