पेरिस हमले का मोस्ट वॉन्टेड अब्देस्लाम ब्रुसेल्स से अरेस्ट
पेरिस आतंकी हमले का मुख्य संदिग्ध सलाह अब्देस्लाम गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सलाह अब्देस्लाम को ब्रुसेल्स में पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ा गया।

पेरिस आतंकी हमले का मुख्य संदिग्ध सलाह अब्देस्लाम गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सलाह अब्देस्लाम को ब्रुसेल्स में पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। बता दें कि 13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है। इस हमले में 130 लोग मारे गए थे।
हमले के मास्टरमाइंड सलाह अब्देस्लाम को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के मोलेन्बिक इलाके में पुलिस रेड के दौरान पकड़ा गया। दो घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर भी हुआ। वहीं बेल्जियम के 'सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर असायलम एंड माइग्रेशन' थिओ फ्रेंकेन ने ट्वीट करके अब्देस्लाम को पकड़े जाने की पुष्टि की।
ISIS ने ली थी हमले की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि पेरिस में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी और इसमें 130 लोग मारे गए थे। पिछले साल 13 नवंबर के आतंकवादी हमले के बाद अब्दुस्सलाम पेरिस से भाग गया था। गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले जांचकर्ताओं को पेरिस हमले के इस संदिग्ध का फिंगरप्रिंट ब्रसेल्स के एक अपार्टमेंट में मिला, जहां इस हफ्ते छापा मारा गया था।
GAY होने का शक
बताया जा रहा है कि सलाह अब्देस्लाम अक्सर गे बार जाया करता था। पेरिस अटैक से एक हफ्ते पहले भी उसे सेंट्रल ब्रुसेल्स के एक बार में देखा था। क्लब के बार टेंडर जूलियन के मुताबिक सलाह अब्देस्लाम गे बार में आने वाले अन्य लोगों के साथ घूमता-फिरता था।
(FILE PHOTO)
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest World News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi