
Green Card (Representational Photo)
अमेरिका की नागरिकता (US Citizenship) पाना आसान नहीं होता। लेकिन एक बार ग्रीन कार्ड मिलने से काफी चीज़ें सुविधाजनक हो जाती हैं। ग्रीन कार्ड किसी भी विदेशी नागरिक को अमेरिका में रहने का परमानेंट स्टेटस देता है। पहले ग्रीन कार्ड (Green Card) मिलने पर अमेरिकी नागरिकता की राह कुछ हद तक आसान हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ग्रीन कार्ड धारकों के लिए अमेरिका में नागरिकता की राह अब मुश्किल हो गई है।
अमेरिका में नागरिकता और ग्रीन कार्ड के मामले देखने वाली एजेंसी यूएससीआईएस ने नया आदेश जारी किया है। इस नए आदेश के अनुसार अब अधिकारियों को नागरिकता देने से पहले आवेदकों के अच्छे चरित्र की जांच पहले से ज़्यादा गहराई से करनी होगी। इससे अमेरिकी नागरिकता पाने की राह पहले की तुलना में कुछ हद तक ज़्यादा मुश्किल हो जाएगी।
नए आदेश के जारी होने से पहले नियम था कि अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक 3 या 5 साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अंग्रेजी और अच्छे नागरिक होने का टेस्ट देना होता है। यह भी साबित करना होता है कि उन्होंने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है।
अब सिर्फ अंग्रेजी और अच्छे नागरिक होने का टेस्ट देने से काम नहीं चलेगा। अधिकारी अब यह भी जांच करेंगे कि वह व्यक्ति समाज में सकारात्मक योगदान देता है या नहीं। इसमें सामुदायिक सेवा, बच्चों या बुज़ुर्गों की देखभाल, पढ़ाई, नौकरी, टैक्स भरना और लंबे समय से अमेरिका में रहना जैसी बातें शामिल हैं।
नागरिकता देने से पहले ऐसे व्यवहार पर भी नज़र रखी जाएगी, जो अपराध तो नहीं है लेकिन समाज में गलत माना जाता है। जैसे बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ना या आक्रामक तरीके से लोगों को परेशान करना। अगर किसी ने गलती की है तो उसका सुधार और सुधार की कोशिश भी ध्यान में रखी जाएगी।
Published on:
21 Aug 2025 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
