ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाले लड़के का नाम इमैनुएल टुलो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़के का नाम इमैनुएल टुलो है जो 19 साल का है। वह लाइबेरिया का रहने वाला है। लड़का मोटरबाइक टैक्सी में ड्राइवर का काम करता है। एक दिन उसे सड़क किनारे से लाइबेरियन और अमेरिकी नोटों से भरा एक बैग मिला जिसमें लगभग 38 लाख रूपए थे। बैग मिलने के बाद लड़के ने उसे अपने मालिक को दे दिया और बोला कि यदि सरकारी रेडियो में कोई इन पैसों को लेने के लिए अपील करता है तो उसे वह लौटा दें। कुछ लोगों ने इसके लिए उसका मजाक भी उड़ाया।
इमैनुएल को लाइबेरिया के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल रिक्स इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिल गया है। इसके अलावा लाइबेरिया के राष्ट्रपति ने उसे सम्मानित करते हुए इनाम के रूप में 8 लाख रूपए भी दिए। वहीं जिसका पैसा इमैनुएल ने लौटाया उसने भी 1 लाख से ज्यादा रूपए इमैनुएल को इनाम के रूप में दिए। इसके साथ ही अमेरिका के एक कॉलेज ने स्कूल की पढ़ाई पूरी होने के बाद लड़के को पूरी स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन व पढ़ाई पूरी करने का ऑफर भी दिया।
